पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 17573 वादों का निष्पादन
uccessful organization of National Lok Adalat in Pakur Civil Court, 17573 cases disposed of

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कुमार क्रांति प्रसाद की अध्यक्षता में पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी न्यायिक पदाधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल आठ बेंचों का गठन किया गया, जिसमें 17,573 वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही विभिन्न मामलों में कुल ₹12,46,82,658 का समझौता कराया गया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ता, मेडिएटर अधिवक्ता, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, न्यायालय कर्मी, संबंधित विभाग के अधिकारी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सहित बड़ी संख्या में वादी एवं प्रतिवादी उपस्थित रहे। लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर न्यायिक एवं प्रशासनिक स्तर पर संतोष व्यक्त किया गया।



