शामली

महिलाओं को सुरक्षा का पाठ, बाल मजदूरी पर पुलिस का सख्त अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कांधला। कस्बे में पुलिस की महिला सशक्तिकरण एवं बाल मजदूरी विरोधी टीम द्वारा शनिवार को दो चरणों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई, वहीं बाल मजदूरी कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई।

एसआई उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कांधला पहुंची। अभियान के पहले चरण में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा कवच के बारे में विस्तार से बताया गया।

दूसरे चरण में टीम ने कस्बे के बाजारों और विभिन्न दुकानों पर छापेमारी कर दुकानदारों से पूछताछ की। एसआई उपेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि बाल मजदूरी कानूनन अपराध है और किसी भी प्रतिष्ठान पर नाबालिग कार्य करते मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की कि महिला उत्पीड़न या बाल मजदूरी जैसी घटनाओं की तुरंत सूचना पुलिस को दें। अभियान में कांस्टेबल पंकज कुमार और महिला हेड कांस्टेबल डोलो भी मौजूद रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button