भरत पुर

न्यायालय परिसर वैर में हुआ वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

  वैर। 09 मई 2026 को तालुका विधिक सेवा समिति वैर मुख्यालय पर न्यायालय परिसर में लंबित प्रकरणों, बैंकिंग सेक्टर एवं बैंक रिकवरी, HMA and MACT संबंधित प्रकरणों के राजीनामा के माध्यम से निस्तारण हेतु वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति वैर के सचिव कन्नू जैन ने बताया कि तालुका मुख्यालय वैर पर कुल दो बैंच का गठन किया गया जिसमें श्री मोहित द्विवेदी, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश वैर की अध्यक्षता एवं राजीव शर्मा पैनल अधिवक्ता की सदस्यता में प्रथम बेंच का गठन किया गया तथा श्री नमो नारायण मीणा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 01 वैर की अध्यक्षता एवं प्रवीण चंद्र मिश्र पैनल अधिवक्ता की सदस्यता में द्वितीय बेंच का गठन किया गया। मुख्यालय पर दोनों बेंच द्वारा कुल 50 लंबित प्रकरणों का राजीनामा और समझाइश के द्वारा निस्तारण किया गया एवं कुल 961824 रुपए का अवार्ड पारित किया तथा आपसी सुलह एवं समझौते और राजीनामा के माध्यम से लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button