बरेली

बरेली जिला अस्पताल में शर्मसार करने वाला वीडियो: ठेले पर मरीज को ले जाया गया                                                

जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने गठित की 3 सदस्यीय जांच समिति

एडीएम सिटी, एडीएम एफआर और सीएमओ को 3 दिन में रिपोर्ट देने के आदेश
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली जिला अस्पताल में मानवता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। परिसर में मरीज को ठेले पर ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने गठित की 3 सदस्यीय कमेटी, डॉक्टर को दिया नोटिस
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच समिति गठित कर दी है। एडीएम सिटी, एडीएम एफआर और सीएमओ को कमेटी में शामिल किया गया है। कमेटी को 3 दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि मरीज को रेफर करने वाले डॉक्टर को नोटिस जारी कर दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो ने खोली सिस्टम की पोल, विपक्ष ने साधा निशाना
जिला अस्पताल परिसर में ठेले पर मरीज को ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मरीज को बिना स्ट्रेचर और एंबुलेंस के ठेले पर लादकर ले जाते देखा गया।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने साफ किया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button