रामपुर शाहबाद
कुत्तों ने किया नीलगाय पर हमला किया बुरी तरह जख्मी
पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने इलाज के लिए भेजा बड़ागांव पशु चिकित्सालय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम चकरपुर भूड़ के जंगल में एक नीलगाय को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और नील गाय को बुरी तरह जख्मी कर दिया खेतों पर काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचा कर कुत्तों से नीलगाय को छुड़ाया जब तक कुत्ते नील गाय को काफी जख्मी कर चुके थे यहां तक की उसकी पिछली एक टांग पूरी तरह से कुत्तों ने बेकार कर दी थी ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी बिना समय गबाए मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया पुलिस ने मौके पर ही नीलगाय का प्राथमिक उपचार कराया एवं वन विभाग की टीम आने पर नीलगाय को बेहतर इलाज के लिए बड़ा गांव पशु चिकित्सालय भिजवा दिया पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार हेड कांस्टेबल मोहम्मद ओवैस कांस्टेबल नीरज चौधरी एवं वन विभाग के कर्मचारी श्री भागीरथ आदि मौजूद रहे



