रामपुर शाहबाद

पुरानी तहसील के सामने गंदगी का अंबार, व्यापारियों और राहगीरों में रोष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नगर के पुरानी तहसील क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल होती नजर आ रही है। पुरानी तहसील के सामने नन्हे भाई जूस वाले की दुकान के बराबर कई दिनों से गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सुबह से लेकर शाम तक लोग इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन नगर पंचायत की ओर से गंदगी उठाने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही। कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध के कारण दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है और ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।दुकानदारों ने बताया कि कई बार सफाई कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गर्मी के मौसम में गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।राहगीरों का कहना है कि मुख्य बाजार क्षेत्र होने के बावजूद सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। व्यापारियों ने जल्द से जल्द गंदगी हटवाकर नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button