खैरथल
स्वास्थ्य विभाग की शहर में कार्यवाही
खैरथल में तीन स्थानों से लिए सेम्पल ,मिलावटी चटनी नष्ट की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : गर्मी के मौसम में आमजन के स्वास्थ्य को लेकर जिला कलक्टर के निर्देश पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हलवाइयो, रेस्टोरेंट सहित कारखानों पर छापामार कार्यवाही की मौके पर ही बर्फी व क्लाकन्द के सेम्पल लेते हुए साफ सफाई के निर्देश दिए गए। टीम ने रेलवे फाटक के समीप जोधपुर मिष्ठान भंडार के कारखाने पर पहुंच कर बनाई हुई बर्फी का सेम्पल लिया एवं भगोने में बन रही टमाटर की चटनी में अत्यधिक मात्रा में रंग मिलाये जाने पर मौके पर फिकवाया गया । दूसरी किशनगढ़ रोड स्थित गोपाल स्विट्स की दुकान से कलाकन्द का सेम्पल लिया व मौके पर ड्रम में भरी मिली चटनी जिसे नष्ट कराई गई। वहीं तीसरी कार्यवाही शनि मंदिर के पास बंटी बर्गर के ठेले पर की गई सभी को साफ सफाई के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत यादव, सुभाष व महिपाल मौजूद रहे।



