मथुरा

बंद मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह की महिला सहित दो गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। जमुनापार थाना पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के एक पुरुष और एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के गहने और 52 हजार रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में शशि कपूर (हाथरस) और उसकी महिला सहयोगी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शशि अपने साथी नीरज के साथ मिलकर बंद मकानों और कारखानों की रेकी करता था और रात में ताले तोड़कर सामान साफ कर देता था। चोरी के बाद ये दोनों माल को महिला के घर में छिपा देते थे। पुलिस टीम ने जयपुर-बरेली हाईवे अंडरपास (दूधाधारी फाटक) के पास से दोनों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से हनुमान नगर, आनंदपुरम, यमुना विहार और कृष्णा धाम कॉलोनी के एक कारखाने से चोरी सोने के अंगूठियां, चांदी की पायल और 52,000 नकद बरामद किए हैं। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के हैं, जो हाथरस से आकर यहां वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button