नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। माननीय न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेशानुसार जनपद में गैर जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कांधला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त सम्मा पुत्र सग्गन निवासी माहल्लीपुर लोहरीपुर थाना कांधला जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।