ललितपुर

जिला वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समितियों की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये निर्देश

तीन दिन में वृक्षारोपण कार्ययोजना भेजने के निर्देश
जनपद में बनेंगे चरक वन, मातृ वन, ओक्सी वन सहित 11 विशिष्ट वन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों, पर्यावरण संरक्षण तथा अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। शुभारंभ डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए सभी विभागों को स्थल चयन कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। अधिकांश विभागों द्वारा सूचना भेज दी गई है, जबकि जिन विभागों से सूचना प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें जिलाधिकारी ने तीन कार्य दिवस के भीतर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण की कार्ययोजना और गड्ढा खुदाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग तत्काल गडडा खुदान कार्य प्रारंभ करें और तीन दिन के भीतर अपनी कार्ययोजना प्रभागीय निदेशक कार्यालय को उपलब्ध कराएं। डीएफओ ने बताया कि जनपद में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 11 विशिष्ट वनों की स्थापना की जाएगी। इनमें महर्षि चरक वन, सामाजिक समरसता वन, वंदे मातरम् वाटिका, समृद्धि वन, मातृ वन, स्मृति वाटिका, खाद्य वन, शक्ति वन, त्रिवेणी वन, मित्र वन और ओक्सी वन शामिल हैं। इन वनों की स्थापना वन विभाग की विभिन्न रेंजों में की जाएगी। इस दौरान ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट, जैव चिकित्सा अपशिष्ट और ई-वेस्ट के प्रबंधन एवं निस्तारण की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नगर के सभी 26 वार्डों से निकलने वाले कचरे का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में सीडीओ, डीसी मनरेगा, डीपीआरओ, डीआईओएस, सिंचाई खण्ड, डीडी कृषि, कृषि अधिकारी, उद्यान अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button