शामली

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में दि न्यू हाईट्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन

छात्राओं ने बढ़ाया मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

कैराना। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में दि न्यू हाईट्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया।

विद्यालय की छात्रा आस्था सैनी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सानिया मिर्जा ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अक्षरा शर्मा ने 76 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि वजीहा ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया जा रहा है। विद्यालय के चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है। विद्यार्थियों ने अपनी लगन से यह साबित कर दिया कि लक्ष्य पाने के लिए निरंतर प्रयास बेहद जरूरी हैं। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, संघर्ष और निरंतर मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button