शामली

 बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, खोडसमा बिजलीघर पर दो घंटे धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। भीषण गर्मी के बीच लगातार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों और किसानों का गुस्सा मंगलवार को खोडसमा बिजली उपकेंद्र धरने के दौरान देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजलीघर परिसर में करीब दो घंटे-तक धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई और समस्या के समाधान की मांग उठाई। बाद में जेई को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की गई।
धरनारत ग्रामीणों का आरोप है कि 33 केवी लाइन टोडा से खोडसमा उपकेंद्र तक आती है, लेकिन रास्ते में कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां हाईटेंशन लाइन से टकराती रहती हैं। तेज हवा चलते ही लाइन में फाल्ट हो जाता है, जिससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। लगातार कटौती के कारण क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि बिजली बाधित होने से सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, जबकि घरों में पेयजल संकट और गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
धरने दे रहे ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा लाइन के आसपास खड़े पेड़ों की छंटाई नहीं कराई गई। समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं।ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही लाइन की सफाई कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। धरने के दौरान विपिन कुमार,सचिन कुमार,उदयवीर सिंह,रामबीर,सोमपाल,विकास,विरेन्द्र,राजपाल,सुबोध,धर्मेनद्र,तेजपाल,रामकिशन,जितेनद्र व नरसिंह आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button