जालौन

ज़मीनी विवाद में मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 जोल्हूपुर(जालौन)। जालौन कोतवाली कालपी के अंतर्गत ग्राम सुरौली में हदबंदी होने के बाद आरोपियों द्वारा बुलडोजर चलाकर कब्जा करने के मामले में वादी रामदास उर्फ राम प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम सिरौली हाल निवासी मोहल्ला रामगंज कालपी जिला जालौन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
वादी ने आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुये अवगत कराया है कि दिनांक 29.04.2026 समय करीब 12 बजे प्रार्थी की जमीन  जिस पर आरोपियों बालक राम  ने बुलडोजर चलवा कर कब्जा कर लिया और सरकारी पत्थर उखाड़ कर फेंक दिए। और सरकारी चिन्ह भी मिटा दिए। प्रार्थी को जैसे ही पता चला तो प्रार्थी मौके पर पहुंच कर इन लोगों ने मना किया। हाथ पैर जोड़ लेकिन आरोपी नहीं माने तो आरोपी गणों बालकराम व कमलेश ने कहा कि भाग जाओ नहीं तो लाठी मार कर बिछा देंगे प्रार्थी डर के कारण अपनी साइकिल लेकर चुपचाप चला आया जो की रायड़ गाव के आगे जंगल में लक्ष्मण दास मंदिर के मोड़ के आगे आरोपियों ने प्रार्थी को घेर लिया और एक हाथ में डंडा मार दिया। प्रार्थी का हाथ फैक्चर हो गया। और प्रार्थी गिर पड़ा। आरोपी शराब के नशे में थे। प्रार्थी के सीने में धक्का मारा और बालक राम ने डंडा मार दिया। प्रार्थी हाथ पैर जोड़ता रहा तब गुलौली की तरफ से अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आ रहे थे जिन्होंने प्रार्थी को बचा लिया। यह घटना 29.04.2026 की समय करीब 12 बजे की है। इसी क्रम में प्रार्थी ने आगे बताया कि प्रार्थी की जमीन की हाथ बंदी 12.09.2001 व पत्थर गड्डी दिनांक 06.07.2002 में हो चुकी थी फिर भी आरोपियों ने बुलडोजर चलाकर कब्जा कर लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button