बाराबंकी
शान्ति समिति की बैठक में प्रतिबंधित पशु की कुरबानी न करने की अपिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। ईद उल अजहा का त्यौहार बलिदान एव त्याग का प्रतीक है आप लोग किसी भी प्रतिबंधित पशु की क़ुरबानी न करे जिससे शांति भंग हो। पुलिस आप लोगो के सहयोग के लिए सदैव आप के साथ है।
उक्त बातें शुक्रवार को थाना मसौली में बकरीद के मौके पर बुलायी गयी शान्ति समिति की बैठक में क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने लोगो से रूबरू होते हुए कही उन्होंने मिलजुल त्यौहार मनाने की अपील करते हुए कहा सामूहिक रूप से मदरसो में होने वाली कुर्बानियों को लेकर पहले से ही गड्ढा खुदवा ले जिससे क़ुरबानी का खून नालियों में न जाय जिसके लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने मुस्लिम समाज से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी किए गये मांस को किसी बर्तन में या थैले में रखकर एवं ढंककर ही ले जाएं। जिससे किसी को कोई दिक्कत न हो। प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र कस्बा सहादतगंज, अनूपगंज, मसौली, बांसा, सहाबपुर, के मदरसो में होने वाली सामूहिक कुर्बानियों की जानकारी लेते हुए गन्दगी को मिट्टी में बन्द करवाने के निर्देश दिये क्योकि गन्दगी फैलने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है प्रभारी निरीक्षक ने सभी को सुरक्षा का अहसास दिलाया।
पीस कमेटी की बैठक मे अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्मशाद अली, चौकी प्रभारी मिथलेश चौहान , त्रिलोकपुर संजय यादव, राजकरन सिंह, , राशिद खान, प्रधान अनीस अफजाल अंसारी, कलीम चौधरी, रामसिंह, मुईन अंसारी, नूर् मोहम्मद, उमाकांत राव, हाजी सालिम अंसारी, हारिश शौकत, अबरार बीडीसी, मो0 मुजीब राइन, मतीन अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।



