कैराना

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कैराना पहुंचकर खंगाली आरोपी की संपत्ति, गांव नगलाराई में जुटाई जानकारी

आमद दर्ज कराने के बाद चल-अचल संपत्ति का लिया ब्यौरा, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज है मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। छत्तीसगढ़ पुलिस एक मुकदमे में नामजद आरोपी की संपत्ति का ब्यौरा जुटाने के लिए कैराना पहुंची। पुलिस टीम ने कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद गांव नगला राई पहुंचकर आरोपी की चल-अचल संपत्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र की। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार थाना नंदनी नगर जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ से हेड कांस्टेबल विजय सिंह तथा कांस्टेबल पृथ्वीराज सिंह तोमर कैराना पहुंचे। बताया गया कि थाना नंदनी नगर में मु0अ0सं0 में धारा 331(3), 305ए, 62, 324(4) एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में गांव नगला राई निवासी अहसान पुत्र यूनुस नामजद अभियुक्त है। छत्तीसगढ़ पुलिस टीम ने कैराना कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद गांव नगला राई पहुंचकर आरोपी की चल एवं अचल संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय स्तर पर भी जानकारी की। पुलिस टीम की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाएं होती रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button