शामली

नंबर प्लेट का दुरुपयोग, युवक के मोबाइल पर पहुंच रहे गलत चालान

एचएफ डीलक्स के नंबर पर दौड़ रही स्प्लेंडर बाइक, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शामली। जनपद में वाहन नंबर प्लेट के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जलालाबाद निवासी एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर दूसरी बाइक पर लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके चलते उसके मोबाइल नंबर पर लगातार गलत ट्रैफिक चालान पहुंच रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला अली हसन, जलालाबाद निवासी सन्नी पुत्र धर्मपाल सिंह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पास हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी-19के-9767 है। पिछले कुछ समय से उसके मोबाइल पर ट्रैफिक चालान के संदेश आ रहे हैं, जबकि चालान में दिखाई गई बाइक उसकी नहीं है। पीड़ित के अनुसार चालान में उसकी बाइक की जगह हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल दिखाई दे रही है, जिस पर उसकी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है। इससे साफ है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नंबर प्लेट का दुरुपयोग कर रखा है। सन्नी ने आशंका जताई कि उसकी बाइक के नंबर का इस्तेमाल किसी गैरकानूनी गतिविधि में भी किया जा सकता है, जिससे उसे आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उसने बताया कि मामले की शिकायत 10 मई 2026 को थाना थानाभवन में भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने तथा भविष्य में उसके नाम से गलत चालान जारी न होने की व्यवस्था कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस अधीक्षक शामली ने कैराना कोतवाली पुलिस को जांच उपरांत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने एसपी के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button