बरेली

बाला जी दरबार ट्रस्ट की बैठक, 17 को कलश यात्रा और 29 को भंडारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। श्री उत्तरमुखी बाला जी दरबार धर्म जागरण सेवा ट्रस्ट की मासिक बैठक रविवार को जागृति नगर कार्यालय पर हुई।

बैठक में तय हुआ कि हर साल की तरह इस साल भी 17 नवंबर को भव्य कलश यात्रा, 19 नवंबर से 108 लोगों का फलाहारी चालीसा व्रत और 29 दिसंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। अध्यक्षता नंद किशोर शर्मा ने की, मुख्य अतिथि बाबा धरम दास रहे। संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्यक्रम को भव्य बनाने का आह्वान किया। संस्थापक सचिव ने कहा- धर्म व्यापार नहीं, हमारी आत्मा है। संचालन जिला अध्यक्ष श्याम जी माथुर ने किया। इस दौरान राजेश्वर सिंह, जितेंद्र गुप्ता, रमेश चंद्र साहू, वेदपाल राजपूत, वीरेंद्र साहू, अनिल सैनी, श्याम कृष्ण दुबे, मालती सैनी, ऊषा पाल, शालिनी सैनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button