शामली

कांधला पुलिस ने सट्टा लगाते जुआरी को दबोचा, नगदी व सट्टा पर्ची बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। जनपद शामली में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए एक जुआरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी, पेन व सट्टा पर्चा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना श्री हेमन्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कांधला पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजीव पुत्र भुल्लन निवासी मोहल्ला शेखजादगान, कस्बा व थाना कांधला जनपद शामली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 230 रुपये नगद, एक पेन तथा सट्टा पर्चा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button