जालौन
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त न होगीःएसडीएम
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 23 शिकायतों में 2 का हुआ निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
माधौगढ़ (जालौन)। तहसील माधौगढ़ सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अम्बुज सिंह यादव एवं खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पैमाइश, चकरोड, नाली एवं आवासीय पट्टों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कुल 23 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस में सहबाजपुर निवासी सतेन्द्र ने चकरोड खुलवाने की मांग रखी, जबकि धनवेन्द्र सिंह दाबर ने अवैध कब्जे वाली भूमि की पैमाइश कराने की गुहार लगाई। इटवां कनार निवासी महेन्द्र सिंह ने दरवाजे के सामने हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने एवं कार्रवाई की मांग की। वहीं विपिन कुमार ने अपने आवासीय पट्टे पर दबंगई के बल पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए कब्जा हटवाने की मांग की। इसके अलावा प्रभा देवी पिचैरा, किरण कुमारी गोहन, गिरीन्द्र गोहन तथा तौसीब गोहन ने खेत, नाली एवं चकरोड की पैमाइश कराकर सुरक्षित कराने की मांग उठाई। कप्तान सिंह ने मौजा केशोपुर की सरकारी नाली खुलवाने का मुद्दा रखा, जबकि राजेश निवासी रेंढ़र ने परवाना अमलदरामद कराने की गुहार लगाई। मुकेश बाथम ने हदबंदी पत्थर गड़वाने तथा दयाशंकर बहराईं ने आवासीय पट्टा दिलाए जाने की मांग की। ग्रेट इंडिया महासभा की ओर से गोहन-कुठौंद सड़क मार्ग के चैड़ीकरण की मांग रखी गई। वहीं कैलाश चंद्र द्विवेदी एडवोकेट ने तहसील में लंबित पत्रावलियों का मामला उठाया। समाधान दिवस के अंत में उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं शिकायतकर्ता की मौजूदगी में संतुष्टिपूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी, मुक्तेश कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक शिवकरन सिंह, सहायक विकास अधिकारी भारत सिंह, एआरओ राजेश कुमार सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष संदीप सिंह राजावत, महामंत्री कल्लू सिंह, मंसूर खान, अजीत यादव, शिवम शांडिल्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


