शामली
सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते जुआरी को आदर्श मण्डी पुलिस ने किया गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शामली। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आदर्श मण्डी पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए एक जुआरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी, पेन व डायरी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना आदर्श मण्डी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोजुद्दीन पुत्र मुल्ला निवासी मोहल्ला पंसारियान थाना आदर्श मण्डी जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 555 रुपये नगद, एक पेन व डायरी बरामद की है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, हेड कांस्टेबल शौकिन्द्र कुमार एवं हेड कांस्टेबल पिंटु कुमार शामिल रहे।