बरेली
बरेली मंडल में भीम आर्मी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
2027 मिशन को लेकर पदाधिकारियों ने ली शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : भीम आर्मी भारत एकता मिशन बरेली मंडल के समस्त जिलों, तहसीलों एवं ब्लॉकों की संगठनात्मक समीक्षा के उपरांत मंडल कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट ने की। बैठक में जिला बरेली अध्यक्ष महेंद्र पाल सागर, पीलीभीत जिला अध्यक्ष सौरभ भारतीय, शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष दिनेश गौतम, मंडल उपाध्यक्ष शंकर वाल्मीकि, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बौद्ध, मंडल संगठन सचिव जसविंदर सिंह, मंडल संगठन सचिव मुकेश गौतम समेत पूरे मंडल के सभी तहसील अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

