ललितपुर
प्रोजेक्ट नई किरण के तहत तीन परिवारों का हुआ पुनर्मिलन
आपसी समझौते से लौटी रिश्तों में मिठास

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नई किरण टीम के सदस्यों ने पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सुलह कराई, जिसके परिणामस्वरूप 3 परिवारों का सफलतापूर्वक पुनर्मिलन कराया गया। समझौते के बाद सभी परिवार खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में मिठास और विश्वास का संदेश दिया। वहीं 4 अन्य मामलों में सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। पुलिस विभाग द्वारा संचालित नई किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य पारिवारिक विवादों से बिखरते रिश्तों को जोडऩा और दांपत्य जीवन में नई उम्मीद एवं विश्वास कायम करना है। इस पहल के माध्यम से जनपद में टूटते परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान अजय बरया, डा.एस.पी. पाठक, सुधा कुशवाहा, डा.संजीव कुमार शर्मा, सुभाष जैन, अरमान कुरैशी सहित महिला थाना प्रभारी अनीता देवी, महिला आरक्षी सिमरन एवं रिक्रूट महिला आरक्षी अमिता कुमारी का विशेष सहयोग रहा।



