बाराबंकी

मसौली पुलिस ने लावारिश हालत में भटक रही महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। मसौली पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए लावारिस हालत में भटक रही एक महिला को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। डायल 112 पीआरवी से सूचना मिलने पर थाना मसौली की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक  शमशाद अली, उपनिरीक्षक  राजकरन,  अभय गुप्ता, महिला आरक्षी सविता,  किरन, ज्योति तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को थाने लाकर भोजन व पानी उपलब्ध कराया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम डिम्पी 37 वर्षीय निवासी डोम चाच कोडरमा झारखंड बताया। टीम के अथक प्रयासों से दूरभाष के माध्यम से उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। सूचना मिलने पर महिला के रिश्तेदार मनोहर कुमार गुप्ता पुत्र शीतल प्रसाद निवासी कस्बा व थाना क्रॉसिंग बाजार जिला मुंगेर बिहार अपनी पत्नी निशा गुप्ता के साथ थाना मसौली पहुंचे। परिजनों ने महिला की शिनाख्त करते हुए बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता जिस कारण वह 10 / 12 दिनों से लापता थी। विधिवत सत्यापन के बाद महिला को उसके रिश्तेदारों की सुपुर्दगी में सुरक्षित सौंप दिया गया। परिजनों ने थाना मसौली पुलिस की इस मानवीय पहल की खूब प्रशंसा की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button