बाराबंकी

नौ हजार से ₹17 हजार मानदेय बढ़ने पर अनुदेशकों का सम्मान

बाराबंकी में वितरित हुए चेक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के मानदेय में हुई वृद्धि के उपलक्ष्य में नगरपालिका सभागार बाराबंकी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए अनुदेशकों को ₹9 हजार से बढ़ाकर ₹17 हजार किए गए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं और उनका समर्पण सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनुदेशकों के सम्मान और हितों को ध्यान में रखते हुए मानदेय वृद्धि का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है तथा भविष्य में भी उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य जारी रहेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के विद्यालयों का बुनियादी ढांचा तेजी से मजबूत हुआ है। साथ ही बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के लोक भवन में आयोजित प्रदेश स्तरीय अनुदेशक सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में “पढ़े भारत-बढ़े भारत” के संकल्प को दोहराते हुए प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि अनुदेशक समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं तथा यह सम्मान समारोह उनके योगदान को पहचान देने का अवसर है। समारोह के अंत में अनुदेशक संगठन के जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी गांधी ने प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के प्रति आभार जताया। वहीं पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रमाकांत और जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने मानदेय वृद्धि पर खुशी जाहिर करते हुए भविष्य में अनुदेशकों को पूर्णकालिक शिक्षक बनाए जाने की उम्मीद व्यक्त की। कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी, बीएसए नवीन कुमार पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी प्रताप सिंह, फिजा मिर्जा, चंद्रशेखर सिंह, डीसी प्रशिक्षण विनीता मिश्रा, अमित कुमार, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, दिलीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button