बरेली
पेट्रोलियम उत्पाद एवं गैस की मूल्य वृद्धि का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की मूल्य वृद्धि एवं कामर्शियल व पांच किलो गैस सिलेंडर के दामों में की गई बेतहासा बढ़ोत्तरी के विरोध में चौधरी चरण सिंह पार्क, कचहरी के निकट एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पर जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता से जुड़े असली मुद्दों पर पर्दा डालने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव के दौरान सरकार लगातार यह दावा करती रही कि देश में किसी भी वस्तु की कमी नहीं है और विश्व में कहीं भी युद्ध या संकट होने से भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। “असली चेहरा” दिखाना शुरू कर दिया और पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व कमर्शियल एवं पांच किलो गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया। पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि जो सरकार जनता को लगातार नुकसान पहुंचाने का कार्य करती है, वह अधिक समय तक सत्ता में नहीं रह सकती। राजाराम साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी सरकार को जनता का शोषण नहीं करने देगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक पेट्रोल, डीजल और पांच किलो गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली जातीं, तब तक कांग्रेस पार्टी का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।



