शामली
नशा मुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को किया प्रेरित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है तथा अपराध और सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है। विद्यार्थियों को खेलकूद, अनुशासन एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया गया।