जालौन
अधिवक्ताओं ने रोड जाम कर किया विरोध प्रदर्शन डीएम को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ में अधिवक्ताओं को न्याय दिलाने के लगाये नारे
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। लखनऊ में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने तथा विरोध करने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में जिला बार संघ ने बुधवार को कालपी बस स्टैंड पर जाम लगाकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एक घंटे तक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए लखनऊ के अधिवक्ताओं को नया दिलाने के नारे लगाए इसके बाद रोड पर पैदल चलकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
जिला बार संघ की महासचिव डॉ. साधना त्रिपाठी ने बताया कि 17 मई को लखनऊ में नगर निगम और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के दौरान अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़ दिए गए। इस कार्रवाई का विरोध करने पर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया गया। उन्होंने बताया कि इसी घटना के विरोध में जिला बार संघ के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण बुधवार सुबह 9 बजे विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला बार संघ अध्यक्ष ऋषि कुमार पटेल, महासचिव डॉ साधना त्रिपाठी, अक्षय निरंजन, कौशल किशोर अमन वर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह, बृजेंद्र कुशवाहा, अनमोल, विनय चैरसिया निर्दोष परिहार, इरशाद मंसूरी, कर्मक्षेत्र अवस्थी, रामशंकर वर्मा, राम बहादुर वर्मा, अनुराधा गौतम, शिवम गुप्ता, विजय वर्मा, मीना वर्मा, ऋतिक दुबे, सौरभ सोनी, राहुल गौतम, अंशुमान दीक्षित, रविकांत गौतम, सुधीर मिश्रा, मुकेश विश्वकर्मा, भावना, महेश कुमार, रंजन लक्ष्मी शंकर, संघ प्रिया गौतम, विनीत, आलम, विकाश कुमार, निकेतन अहिरवार, अतर यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।



