गोड्डा

स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। दुमका क्षेत्रीय उप निदेशक स्वास्थ्य डॉ पी. के. शर्मा के नेतृत्व में सिविल सर्जन कार्यालय सभागार, गोड्डा में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा विभागीय कार्यों में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ पी. के. शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सभी कर्मियों को जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। मौके पर सीएस, डीएस डॉ ताराशंकर झा, एमओआईसी डॉ परमानंद दरवे, डॉ मोहन पासवान, डॉ रमेश कुमार, डॉ खालिद अंसारी सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button