गोड्डा

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर गोड्डा में बंद रही मेडिकल दुकाने 

 एकजुट होकर एक प्लेटफार्म पर आकर आंदोलन को बनाया सफल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ऑनलाइन दवा की बिक्री से मेडिकल दुकानदारों को हो रही परेशानी 
गोड्डा। राष्ट्रव्यापी मेडिकल दुकान बंद आह्वान के तहत गोड्डा में 20 में को मेडिकल दुकाने बंद रही है।
जिले के समस्त मेडिकल व्यवसायियों एवं औषधि विक्रेताओं को गोड्डा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश गाडिया एवं सचिव रमण झा की ओर से अनुरोध कर मेडिकल दुकानदारों से बंद को सफल बनाने की अपील की गई। समस्त मेडिकल दुकानदारों ने एक प्लेटफार्म पर आकर अपने आंदोलन को सफल बनाने का काम किया है। ऑनलाइन दवा की बिक्री का पुरजोर मेडिकल दुकानदारों द्वारा विरोध किया गया है।
अध्यक्ष व  सचिव ने बताया कि अखिल भारतीय मेडिकल एसोसिएशन के आवाहन पर 20 मई को संपूर्ण देश में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी मेडिकल बंद का आह्वान किया गया, जिसे पूरी तरह से सफल बनाया गया है। यह बंद हमारी उचित एवं न्यायसंगत मांगों के समर्थन में, तथा हमारे व्यवसाय से जुड़े अधिकारों की रक्षा हेतु किया गया है। दुकानदारों की ओर से अपनी अपनी मेडिकल दुकानों को बंद कर एक जगह इकट्ठा होकर सभी मेडिकल व्यवसाईयों का हौसला बुलंद किया गया है। देशव्यापी आंदोलन के तहत सरकार तक मेडिकल दुकानदारों ने अपनी मांगों को पहुंचने का काम किया है। इस आंदोलन के बाद अगर मांगों पर सरकार की ओर से संज्ञा नहीं लिया जाता है तो बाद होकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत मेडिकल दुकानदार चरणबद्ध आंदोलन करने को वादे होंगे। दौरान संगठन के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय के संगठन के आह्वान पर इसके पूर्व अपने आंदोलन को गति प्रदान करते हुए सभी मेडिकल दुकानदारों ने पांच दिनों तक काला बिल्ला लगाकर कार्य किया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button