बरेली
लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात प्रेरकों को मिलेगा 40 माह का बकाया मानदेय

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिले भर के लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात रहे हजारों शिक्षा प्रेरकों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से आर्थिक तंगी और अपने हक की लड़ाई लड़ रहे शिक्षा प्रेरकों को सरकार जल्द ही उनके 40 महीने का बकाया मानदेय जारी करने जा रही है। इस संबंध में विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिससे प्रेरकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
लंबे इंतजार और संघर्ष का हुआ सुखद अंत
साक्षरता भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में स्थापित लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात शिक्षा प्रेरक पिछले कई वर्षों से अपने रोके गए मानदेय को लेकर संघर्ष कर रहे थे। मानदेय न मिलने के कारण हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। प्रेरकों ने अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक स्तर से लेकर राजधानी तक कई बार धरना-प्रदर्शन किए और ज्ञापन सौंपे थे। आखिरकार, प्रशासन ने उनकी सुध लेते हुए इस भारी-भरकम बकाए के भुगतान का रास्ता साफ कर दिया है। भुगतान को लेकर विभागीय तैयारियां तेज सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शासन ने बकाया मानदेय के बजट को हरी झंडी दे दी है।



