ललितपुर

फसल बीमा राशि न मिलने पर किसानों ने डीएम से लगाई गुहार

भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने जांच कर कार्रवाई एवं किसानों को भुगतान दिलाने की उठाई मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। तालबेहट क्षेत्र के किसानों को रवि सीजन 2026 की फसल बीमा राशि न मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच एवं किसानों को बीमा राशि दिलाने की मांग की है। डीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत बालाबेहट, तहसील तालबेहट के दर्जनों किसानों ने आरोप लगाया है कि बैंक ऑफ इंडिया बालाबेहट शाखा के कर्मचारियों एवं दलालों की मिलीभगत से नियम विरुद्ध तरीके से किसानों से फसल बीमा के नाम पर दो से पांच लाख रुपये तक की धनराशि जमा कराई गई। किसानों का कहना है कि उनके खातों से बीमा प्रीमियम भी काटा गया, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद उन्हें अब तक फसल बीमा की राशि प्राप्त नहीं हुई है। किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों एवं बैंक कर्मचारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसको लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा प्रभावित किसानों को शीघ्र बीमा राशि दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button