पाता मेला का शुभारंभ, विधायक हेमलाल मुर्मू हुए शामिल
Pata fair inaugurated, MLA Hemlal Murmu participated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के संग्रामपुर गांव में शुक्रवार को पारंपरिक पाता मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेमलाल मुर्मू एवं जिला उपाध्यक्ष समाद अली ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं। जिला उपाध्यक्ष समाद अली ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों, झूले एवं मनोरंजन के साधनों से लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



