बाराबंकी

एनएमए और एन एम एस स्टाफ का एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। दी लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया द्वारा संचालित टी एल एम हॉस्पिटल बाराबंकी में राज्य कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर जया देहलवी के मार्गदर्शन में जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय के  एनएमए और एन एम एस स्टाफ का एक दिवसीय
ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया । इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग की जांच के लिए नए   उपकरणों और तकनीकों से अवगत कराना ,समुदाय से कुष्ठ रोग से जुड़े सामाजिक कलंक को मिटाने के लिए की जागरूकता पर बल देना , अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का कुष्ठ रोग की जांच और निदान के लिए आई नई तकनीक व उपकरणों से अपडेट करना ताकि जमीनी स्तर पर मामलों की पहचान और बेहतर तथा सटीक तरीके से की जा सके। इस कार्यक्रम
में कुष्ठ रोग परीक्षण के आधुनिक तौर –  तरीकों और नए टूल्स के उपयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन प्रोग्राम में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर राधेश्याम स्वामी ने  स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा की समय के साथ चिकित्सा विज्ञान में कई अपडेप आए हैं  । कुष्ठ रोग के मामलों को शुरुआती चरण में ही पकड़ने के लिए हमारे फील्ड स्टाफ का नई तकनीकों से लैस होना अनिवार्य इससे न केवल मरीजों का सही समय पर इलाज शुरू होगा बल्कि उन्हें किसी भी प्रकार की  शारीरिक विकलांगता से भी बचाया जा सकेगा । इस प्रोग्राम में फील्ड स्टाफ के कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्व पर प्रकाश डालते हुए टी एल एम हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी एवं दलीप बर्मन ने स्टाफ से कहा कि हमें समुदाय के बीच जाकर लोगों को यह समझना होगा कि कुष्ठ रोग अन्य सामान्य बीमारियों की तरह ही पूरी तरह साध्य है और यह छूने से नहीं फैलता । समाज में कुछ रोगियों के प्रति सम्मानजनक नजरिया विकसित करने के लिए उनके साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान की जरूरत है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button