अमरोहा

हसनपुर में भाजपा जन कल्याण मंच की बैठक आयोजित

रूमाल सिंह सैनी बने जिला महामंत्री

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा के हसनपुर में शनिवार को भाजपा जन कल्याण मंच की एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता रूमाल सिंह सैनी को मंच का अमरोहा जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। हसनपुर स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रूमाल सिंह सैनी लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और उन्हें संगठनात्मक कार्यों का अच्छा अनुभव है। वर्तमान में वह उझारी मंडल के सेक्टर महल मोहल्ला के सेक्टर प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
इसके अलावा वह अमरोहा में पशु कल्याण समिति के नामित सभासद, स्वच्छता अभियान प्रकल्प के पूर्व जिला संयोजक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पूर्व जिला मंत्री तथा हसनपुर के पूर्व मंडल महामंत्री एवं पूर्व ब्लॉक मंडल अध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रूमाल सिंह सैनी के मनोनयन पर खुशी जताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button