हजारीबाग
हजारीबाग झील के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का वरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण
कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ शनिवार को कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने संवेदक (Contractor) के साथ हजारीबाग झील के जीर्णोद्धार (Rejuvenation), सौंदर्यीकरण (Beautification) तथा गहरीकरण आदि चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता द्वारा संवेदक को निर्देश दिया गया कि वे चल रहे कार्यों की गति में और तेजी लाएं। स्थल पर उपस्थित कनीय अभियंता एवं संवेदक को निर्देशित किया गया कि वे अतिरिक्त प्रयास (Additional Effort) करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न करना सुनिश्चित करें। जेल अधीक्षक के आवास के समीप चल रहे गहरीकरण कार्य के साथ-साथ पथ के किनारों (Flank) में मिट्टी की भराई का कार्य तेजी से करने को कहा गया। पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य तथा पार्क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। नाली निर्माण कार्य एवं लाइट पोल शिफ्टिंग (Light pole shifting) हेतु स्टील बार की कटिंग और बेंडिंग (Bar cutting and bending) के कार्यों को भी तेजी से करते हुए पाया गया। कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा के अंदर उच्च गुणवत्ता के साथ काम पूरा करना अनिवार्य है।



