गोड्डा

सादगी की मिशाल है राज्यसभा सांसद आदित्य साहू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के गोड्डा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। उनके सरल, सहज एवं कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित व्यवहार ने गोड्डा सहित पूरे झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक अलग सकारात्मक संदेश दिया। देर रात्रि गोड्डा विधानसभा अंतर्गत एक साधारण एवं कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता एवं मंडल महामंत्री पंकज प्रियांशु के घर पहुंचकर भोजन करना उनकी सादगी एवं संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इतने बड़े पद पर रहने के बावजूद एक गरीब कार्यकर्ता के घर जाकर आत्मीयता के साथ समय बिताना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, पूर्व विधायक अमित मंडल, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा शुभम मंडल  सहित भाजपा के अनेक कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने आदित्य साहू का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा शुभम मंडल ने कहा कि आदित्य साहू जी ने जमीनी स्तर से राजनीति एवं समाजसेवा की शुरुआत की है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड का नेतृत्व आदित्य साहू जी जैसे कर्मठ एवं समर्पित व्यक्ति को मिलने से राज्य में निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव आएगा।
गोड्डा के भाजपा कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आदित्य साहू जी हमेशा संगठन के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को सम्मान देने का कार्य करते हैं और यही भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उनका यह सादगीपूर्ण एवं कार्यकर्ता सम्मान का भाव पूरे झारखंड में एक प्रेरणादायक संदेश दे रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button