अमरोहा

भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा शरबत

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर नगर में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान राहगीरों को राहत देने के लिए रविवार को एक सराहनीय पहल की गई।नगर के झकडी अड्डे पर उस वक्त राहगीरों के चेहरे पर खुशहाली आ गई, जब तपती गर्मी में उन्हें पीने के लिए ठंडा और मीठा शरबत मिला।​इस समाज सेवा के बारे में जानकारी देते हुए दीपक चौहान ने बताया कि यह स्टॉल आई एफ डी सी इफको केंद्र की तरफ से लगाया गया था। बाजार और सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों, रिक्शा चालकों और आम नागरिकों को रोक-रोककर ठंडा शरबत पिलाया गया, जिससे लोगों को इस झुलसाने वाली गर्मी में बड़ी राहत मिली। राहगीरों ने इस नेक कार्य के लिए आयोजकों की जमकर प्रशंसा की।​इस मौके पर सेवा कार्य में मुख्य रूप से दीपक, धर्मवीर, उदयवीर, आदेश, जसमाल, सौरभ, विक्रम और विशाल आदि कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राहगीरों को शरबत वितरित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button