बेतुल

बैतूल घाटबिरोली में हुई चोरी की वारदात के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

दहशत में सेवानिवृत्त शिक्षक का परिवार, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर ले उड़े चोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बैतूल। मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम घाटबिरोली में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर हुई चोरी की वारदात का 15 दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से परिवार लगातार चिंता और दहशत में है, वहीं ग्रामीणों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ग्राम घाटबिरोली निवासी 65 वर्षीय किशोरीलाल बिसन्द्रे 4 मई की रात पत्नी पुष्पा बिसन्द्रे के साथ खाना खाने के बाद घर के आगे और पीछे के दरवाजों में ताला लगाकर छत पर सोने चले गए थे। 5 मई की सुबह करीब 5 बजे नीचे आने पर मुख्य दरवाजे का कुंदा टूटा मिला। पीछे का दरवाजा खुला था और किचन का कुंदा भी टूटा हुआ था। घर के अंदर पहुंचने पर दो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और चारों अलमारियों के लॉक टूटे हुए मिले।
– बेटियों की शादी के लिए रखे थे जेवर
फरियादी ने पुलिस को बताया कि घर में रखे अधिकांश जेवर बेटियों की शादी और पारिवारिक जरूरतों के लिए सुरक्षित रखे गए थे। चोरी के बाद परिवार मानसिक रूप से परेशान है। परिवार का कहना है कि वर्षों की जमा पूंजी और पारिवारिक आभूषण एक ही रात में चोरी हो गए, जिससे घर में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
– सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर
रिपोर्ट के अनुसार चोर घर से 2 तोला सोने के कंगन, 6 तोला सोने की तीन हार, 2.50 तोला का सुहागपोथ, तीन सोने की अंगूठियां, सोने की चैन, झुमकी, कान के झाले, चांदी का कमरपट्टा, चांदी के तोड़े, जोड़वे, पैर पट्टी सहित करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी की घटना में परिवार को लाखों का नुकसान हो गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button