अमरोहा
सरकारी विद्यालय के सामने जल भराव एवं गंदगी से हो रही है परेशानी।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में स्थित सरकारी विद्यालय के सामने गंदगी एवं जल भराव की समस्या से ग्रामीणों को काफी परेशानिया हो रही है ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कई वार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द जनपद के उच्च अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई जाएगी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखूपुर झकडी स्थित सरकारी विद्यालय के सामने जल भराव एवं गंदगी की समस्या के चलते ग्रामीण एवं छात्र-छात्राओं को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है, ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय की चार दिवारी के निकट सोकता बनवाया गया था, लेकिन वह सही नहीं बना जिसके कारण यह समस्या और विकराल हो गई। ग्रामीण रामौतार सिंह,श्याम लाल,राजेंद्र,भूरे सिंह,उमराव सिंह, लाखन सिंह,विक्रम सिंह,जयप्रकाश रावत,राकेश पाल एवं सोनू कुमार द्वारा बताया गया कि पूर्व में ग्राम प्रधान एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज कर चुके हैं लेकिन इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पा रहा अब जल्द ही जनपद के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उनसे शिकायत दर्ज कराई जाएगी।



