अमरोहा

अलीगढ़ मार्ग पर ट्रक से बचने के चक्कर में एंबुलेंस ने गोवंशीय पशु को मारी टक्कर गोवंशीय पशु की मौके पर मौत। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग स्थित कालका वाले डगरौली गांव के पास शनिवार की देर रात एक अनियंत्रित एंबुलेंस पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक बाल-बाल बच गया।
​जानकारी के मुताबिक, निजी एंबुलेंस देर रात मरीज को छोड़कर वापिस नगर की ओर लौट रही थी। जैसे ही वह अलीगढ़ मार्ग पर कालका वाली डगरौली के समीप पहुंची, तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में एंबुलेंस बेकाबू हो गई। अनियंत्रित वाहन बिजली के पोल को तोड़ता हुआ सड़क किनारे खड़े गोवंश से टकराकर सीधे पेड़ में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था और चालक सुरक्षित है।​सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जेसीबी की मदद से मृत गोवंश को गड्ढा खुदवाकर दफनाया। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, इसलिए कार्रवाई नहीं की गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button