हापुड़

ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट पर किया गंगा स्नान….

ब्रजघाट के चप्पे- चप्पे पर पुलिस की नजर...  

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में मुख्य गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं  की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। इसके लिए पुलिस  ब्रजघाट के कोने  कोने पर तैनात है । ब्रजघाट में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं सुविधा के लिए 15 स्नान घाट तैयार किए गए हैं। वहीं, हाईवे को जाममुक्त रखने के लिए 11 वाहन पार्किंग बनाई गई हैं। इसमें दो स्थायी और नौ अस्थायी पार्किंग हैं। गंगा घाट से लेकर हाईवे NH 9 तक हापुड़ पुलिस की निगाह है । एडीजी भानु भास्कर ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है ।
आपको बता दें कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालु  बृजघाट पहुंचकर गंगा स्नान कर रहे हैं  । आज सोमवार को मुख्य स्नान के चलते श्रद्धालु  रविवार की शाम से ही तीर्थ नगरी पहुंचना शुरू हो गए थे ।  दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, अमरोहा , नोएडा, गाजियाबाद समेत विभिन्न राज्यों और जनपदों से श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंच रहे हैं ।  सुरक्षा को लेकर दिन-रात अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देश है कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए जाएं। गंगा दशहरा मेले पर आने वाले श्रद्धालुओं को डूबने से बचाने के लिए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं । इसके लिए एनडीआरएफ , एसडीआरएफ , पीएसी वाहिनी समेत निजी गोताखोरों की टीम मौजूद रहेंगी। इसके अलावा 10 नाव भी घाटों पर लगातार गश्त करेंगी।

ब्रजघाट पहुंचे मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि हापुड़ में ब्रजघाट का बहुत महत्व है है । लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने आते हैं और पूजा अर्चना भी करते हैं । इसको लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा वृहद इंतजाम किये गये हैं । पुलिस की तरफ से ट्रैफिक डायवर्जन , स्पाई ड्यूटी के साथ ही जोन सेक्टर में क्षेत्र को बांटा गया है । क्षेत्र को 6 जोन , 12 सेक्टर में बाँटा गया है । गोताखोरों और लाइफ़ जैकेट्स की व्यवस्था की गई है । प्रत्येक बोट पर 9 लाइफ जैकेट्स उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी गई हैं । बैरिकेडिंग लगाई गई हैं । इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं जिससे कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे ब्रजघाट पर और गंगा घाट पर नज़र रखी जा रही है । श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 15 स्नान घाट तैयार किए गए हैं । जहां पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौजूद रहेगी। इसके साथ ही दो खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं। ब्रजघाट में दमकल विभाग के वाहन और टीम भी मुस्तैद रहेगी ।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button