बोकारो

गोमिया से अपहृत नाबालिक के दो आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने दोनों को जेल भेजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की को एक माह पूर्व अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में लड़की के परिजनों द्वारा गोमिया थाना में एक मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले पर मुंबई से दो आरोपी गोमिया थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रिंस कुमार एवं कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिक लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया। इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं एसडीपीओ के निर्देशानुसार इस कांड के उद्भेदन के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। उसके पश्चात गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर गोमिया पुलिस मुंबई पहुंचकर इस कांड के दो आरोपी प्रिंस कुमार एवं कुंदन कुमार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया और नाबालिक लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया। जबकि नाबालिक लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उक्त छापेमारी दल में गोमिया थाना के अवर निरीक्षक बिरसा बाड़ा, अवर निरीक्षक अरुण कुमार, महिला आरक्षी सोनी कुमारी,चौकीदार विकास कुमार शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button