रामपुर शाहबाद
मित्तरपुर में समाजसेवी डॉक्टर राजीव प्रजापति ने किया शरबत वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शाहाबाद नगर क्षेत्र स्थित ग्राम मित्तरपुर अहरौला निवासी डॉक्टर राजीव कुमार प्रजापति पिछले कई वर्षों से मां गंगा दशहरा के मौके पर लगातार गर्मी के मौसम में शरबत वितरण करते हैं गांव के चौराहे पर लोगों को रोककर मीठा पानी पिलाया। जबकी शरबत वितरण कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गया था, जो कि दोपहर बाद तक चला। तेज धूप और उमस के कारण ठंडे शरबत ने लोगो और राहगीरों को राहत पहुंचाई। शरबत वितरण के समय डॉक्टर के यार दोस्त समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे ।



