बागपत

सैंट आर. वी. कॉन्वेंट स्कूल में खुशी का माहौल

चंद शर्मा की भावी उम्मीदवारी घोषित होने पर शिक्षकों ने जताई प्रसन्नता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत : सैंट आर. वी. कॉन्वेंट स्कूल में उस समय उत्साह और खुशी का माहौल बन गया जब मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की ओर से चंद शर्मा के भावी प्रत्याशी के रूप में नाम की घोषणा हुई। इस घोषणा के बाद विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर अपनी खुशी व्यक्त की तथा चंद शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय का वातावरण पूरे दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा। शिक्षकों ने कहा कि चंद शर्मा लंबे समय से शिक्षा जगत और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाते रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया है। यही कारण है कि उनकी उम्मीदवारी से शिक्षक समाज में नई उम्मीद जगी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि चंद शर्मा एक कर्मठ, अनुभवी और दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी हैं। शिक्षा के प्रति उनकी सोच सकारात्मक और विकासोन्मुख है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को ऐसे ही प्रतिनिधि की आवश्यकता है जो उनकी आवाज को मजबूती से सदन तक पहुंचा सके और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि चंद शर्मा भविष्य में भी शिक्षकों के हितों और शिक्षा के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विद्यालय की चेयरपर्सन चारू जैन ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे शिक्षा जगत के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि चंद शर्मा का व्यक्तित्व शिक्षकों के प्रति संवेदनशील और समर्पित रहा है। उनका अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच निश्चित रूप से शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त, प्रभावी और आधुनिक बनेगी तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर चंद शर्मा के समर्थन में अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षा जगत को नई पहचान और मजबूती मिलेगी। विद्यालय परिवार ने कहा कि शिक्षा और शिक्षक हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक मजबूत और योग्य उम्मीदवार बनाती
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button