शामली

ट्रांसफार्मर चोरी गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

आदर्शमंडी। थाना आदर्शमंडी पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी और सरकारी नलकूप चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीम उर्फ गुल्ला और साजिद निवासी ग्राम सिक्का के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रांसफार्मर का तांबा, एलुमिनियम, नलकूप संबंधी सामान और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और सरकारी ट्यूबवेल से चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार चोरी का सामान कबाड़ियों को बेच दिया जाता था जबकि कुछ सामान खेतों में छिपाकर रखा गया था।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button