शामली
ऑपरेशन सवेरा के तहत छात्रों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली आदर्शमंडी। जनपद में चल रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अंतर्गत थाना आदर्शमंडी पुलिस ने छात्रों के बीच पहुंचकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। होशियार सिंह ब्रिगेडियर इंटर कॉलेज के सामने माजरा रोड पर आयोजित चौपाल में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देता है और अपराधों को बढ़ावा देता है। छात्रों को खेलकूद, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं से अपील की गई कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें। पुलिस ने कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और राष्ट्र की पहचान होते हैं।


