रामपुर शाहबाद

घर से नाराज़ होकर निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पुलिस ने लावारिस में किया अंतिम संस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। एक मई को घर से नाराज़ होकर निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चंडीगढ़ पुलिस ने संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद क्षेत्र के दिविया नगला गांव निवासी हरक्रैश का परिवार चंडीगढ़ के मोहाली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। बताया जाता है कि एक मई की सुबह उनका 22 वर्षीय बेटा राहुल किसी बात से नाराज़ होकर घर से चला गया था। कई दिनों तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।इसके बाद 20 मई को राहुल के पिता मोहाली के थाना सोहना पहुंचे और बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान पुलिस को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला था, जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी। काफी प्रयासों के बावजूद शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था।जब पुलिस ने राहुल के पिता को शव के फोटो दिखाए तो उन्होंने बेटे की पहचान राहुल के रूप में की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button