मथुरा

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा: स्नान के दौरान श्रद्धालु की मौत

पत्नी की भी बिगड़ी हालत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के मांट में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु को नहर में नहाते समय हार्ट अटैक हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कर रहे 50 वर्षीय हरीश शर्मा निवासी गांव अरोड़ा थाना ककोड़ जिला बुलन्दशहर अपनी पत्नी पूनम व छोटे भाई की पत्नी लक्ष्मी के साथ ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा शुरू की थी। बुधवार को मांट क्षेत्र के अंतर्गत गांव नसीटी के समीप मांट ब्रांच गंग नगर में सुबह नहाने के दौरान हरीश शर्मा नहाने के लिए जब नहर में उतरे तो अचानक से तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आ गए जिन्हें इलाज के लिए ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पति की मौत हो जाने से पत्नी पूनम की भी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button