बरेली

बकरीद पर्व जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण माहौल में हुआ सम्पन्न

जिलाधिकारी ने समस्त तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को उनकी निगरानी व सतर्कता के लिए दी शुभकामनायें

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आज पूरे जनपद में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की सतत निगरानी तथा पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
जिलाधिकारी ने बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ सम्पन्न होने पर सभी तैनात अधिकारियो को शुभकामनायें देते हुए बताया कि जनपद में 1392 मस्जिदों व 176 ईदगाहो पर नमाज अदा की गयी, कहीं भी खुले में क़ुरबानी व सड़को पर नमाज नहीँ पढ़ी गयी।
त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराएं जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को तहसील नवाबगंज, अपर जिलाधिकारी (वि/रा ) को तहसील आंवला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को तहसील फरीदपुर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को तहसील बहेड़ी व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को तहसील मीरगंज के प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी थी। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र में दस प्रभारी अधिकारी लगाए गए थे इसके साथ ही तीन ज़ोनल मजिस्ट्रेट व दो स्ट्रेटिक  मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गए थे। उपजिलाधिकारीगण द्वारा अपने स्तर से भी क्षेत्र व सेक्टरवार अधिकारी/कर्मचारियो की ड्यूटीयां लगायी गयी थी। सभी अधिकारी व मोबाइल टीमें लगातार भ्रमण करती रहीं और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।
त्यौहार के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  लागू रही। जिले में सभी संवेदनशील स्थलों, मस्जिदों और ईदगाहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से प्रमुख स्थानों की लगातार निगरानी की गई।
समस्त प्रभारी अधिकारी व उपजिलाधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे। मस्जिदों-ईदगाहों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात  पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों को सतर्कता के निर्देश दिए गए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी कड़ी मॉनिटरिंग की गई और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button