बाराबंकी

वन विभाग ने चार आरा मशीनों पर की कार्रवाई

अवैध शीशम, नीम, आम सहित अन्य लकड़ी का भंडारण मिला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के रामनगर रेंज के अंतर्गत चार आरा मशीनों पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। बाराबंकी के सहभागीय वन अधिकारी और रामसनेहीघाट के क्षेत्रीय वन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम ने इन मशीनों की जांच की।
जांच के दौरान इन आरा मशीनों पर शीशम, नीम, आम, महुआ और जामुन जैसी लकड़ियों का अवैध भंडारण पाया गया। मौके पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा इस भंडारण के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
इसके बाद रामनगर वन विभाग ने आरा मिल मालिकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वन अपराध संख्या 14/2026-27, 16/2026-27 और 17/2026-27 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
जिन आरा मशीनों की जांच की गई उनमें बदनपुर की कामिनी देवी (लाइसेंस संख्या 71/1992), गणेशपुर की नकीब अल निशा (लाइसेंस संख्या 37/1991), गणेशपुर के सोहेल आलम (लाइसेंस संख्या 164/2020) और गणेशपुर के योगेंद्र नाथ तिवारी (लाइसेंस संख्या 188/2024) शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button